बंध बारैठा-उच्चैन एसएच-43 सड़क परियोजना के लिए 18 अगस्त को होगी जनसुनवाई
सामाजिक प्रभाव आकलन के तहत प्रभावित ग्रामीणों से लिए जाएंगे सुझाव एवं आपत्तियां
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) बंध बारैठा से उच्चैन वाया खेरिया मोड एसएच-43 सड़क के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण से पूर्व सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) के अंतर्गत प्रभावित ग्रामीणों की जनसुनवाई 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
सक्षम प्राधिकारी भूमि अवाप्ति एवं उपखण्ड अधिकारी दीपक मित्तल ने बताया कि भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 और राजस्थान नियम, 2016 अधीन सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि अधिग्रहण के तहत तहसील बयाना के राजस्व गांव सेवला, ग्राम पंचायत मिलकपुर के खसरा संख्या 985, 1013/1048, 1013/1049, 1013/1050, 1013/1051, 1013, 459, 1014, 1015, 1033/157, 1032/157 एवं 1031/157 तथा राजस्व गांव विरहठा, ग्राम पंचायत मिलकपुर के खसरा संख्या 1, 4/1, 4/2, 7, 8, 9, 43, 44, 46, 47, 48/1, 48/2, 79, 63, 62, 61, 60, 54, 58, 55, 57, 170, 172, 122, 163, 168, 169, 196, 197, 198, 200, 193, 199, 490, 506, 505, 510, 511, 540, 539, 513, 514, 496, 495, 494, 488, 489, 515, 493, 492, 491, 432, 548, 550, 551, 552, 553, 554, 555, 556, 567, 569, 570, 568, 508 एवं 509 में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के संबंध में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनसुनवाई 18 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे से राजीव गांधी अटल सेवा केन्द्र, मिलकपुर में आयोजित होगी। जनसुनवाई के दौरान परियोजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ प्रभावित भू-स्वामियों एवं ग्रामीणों के सुझाव, आपत्तियां एवं अभिमत दर्ज किए जाएंगे।
उन्होंने संबंधित राजस्व गांवों के सभी प्रभावित खातेदारों, भूमि स्वामियों एवं आमजन से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर जनसुनवाई में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सामाजिक प्रभाव आकलन की प्रक्रिया में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है, जिससे परियोजना के संबंध में प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण कर पारदर्शी एवं जनहितकारी निर्णय सुनिश्चित किया जा सके।

