पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, नाबालिग बाइक चालकों के वाहन होंगे जब्त, ओवरलोड बाल वाहिनियों पर भी चलेगा डंडा

Jul 29, 2026 - 14:53
 0
पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, नाबालिग बाइक चालकों के वाहन होंगे जब्त, ओवरलोड बाल वाहिनियों पर भी चलेगा डंडा

अंता (शफीक मंसूरी ) नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर अंता पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस थाना अंता परिसर में मंगलवार को पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा एवं थानाधिकारी भूपेश कुमार शर्मा की मौजूदगी में आयोजित सीएलजी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि अगले सप्ताह से नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने पर विशेष अभियान चलाकर वाहनों की जब्ती की जाएगी, वहीं क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने वाली बाल वाहिनियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा ने सभी बीट प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना, दुर्घटना अथवा अवैध गतिविधि की समय पर सूचना मिलने से पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर सकेगी और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने भवन निर्माण एवं अन्य कार्यस्थलों पर लगे मजदूरों का सत्यापन कराने पर विशेष बल देते हुए कहा कि कई बार अपराधी अपनी पहचान छिपाकर मजदूर बनकर क्षेत्र में रह जाते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे देते हैं। इसलिए ऐसे सभी मजदूरों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाना जरूरी है। थानाधिकारी भूपेश कुमार शर्मा ने नगर के प्रमुख चौराहों, बैंक, एटीएम एवं अन्य
महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने तथा बंद पड़े कैमरों को तत्काल चालू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की, कि वे अपने बच्चों को क्षमता से अधिक बच्चों वाली बाल वाहिनियों में स्कूल न भेजें, क्योंकि इससे गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाली बाल वाहिनियों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी ने सख्त शब्दों में कहा कि अगले सप्ताह से नाबालिग बाइक चालकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू होगा। ऐसे मामलों में वाहन जब्त किए जाएंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में तेज रफ्तार से वाहन चलाना कई हादसों का कारण बन चुका है, इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को बाइक चलाने से रोकें और कानून का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में सीएडी चौराहे पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग, आगामी माह में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन सहित विभिन्न जनहित एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा, थानाधिकारी भूपेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ पैरालीगल वालंटियर श्रीमती प्रेमलता खत्री, वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार नंदवाना, सखी सुरक्षा क्लब की सुरभि खंडेलवाल, संगीता चौहान, करुणा सोनी, पूर्व वार्ड पार्षद रुक्मणी मालव, रहीम खान, तारिक खान सहित अन्य सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है