श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने हांसी जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन; डिजिटल मीडिया के प्रतिबंधित चैनल जल्द होंगे बहाल - डॉ इंदु बंसल जैन

Jul 1, 2026 - 19:58
 0
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने हांसी जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन; डिजिटल मीडिया के प्रतिबंधित चैनल जल्द होंगे बहाल - डॉ इंदु बंसल जैन

हांसी/चंडीगढ़ (विष्णु मित्तल) हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा जो सदैव पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष करता रहता है। संघ के प्रयासों से आज हांसी के डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने राहत महसूस की है।
 उक्त विषय पर जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने बताया कि गत दिनों अज्ञात कारणों के चलते बिना किसी पूर्व सूचना के हांसी के डिजिटल मीडिया के 20 से भी ज्यादा चैनलों पर प्रतिबंध लगा कर उन्हें बंद कर दिया गया था। 
जिस के कारण हांसी के डिजिटल मीडिया के पत्रकारों पर आर्थिक संकट गहरा गया व सभी पत्रकार व उनके परिवार सामाजिक एवं मानसिक पीड़ा को भी झेल रहे थे।
ऐसे में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने पीड़ित पत्रकारों के इस समस्या को समझा और पीड़ित पत्रकारों का साथ देते हुए आज डॉ बंसल के निर्देश पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई अध्यक्ष सुनीता बामल के नेतृत्व में सैकड़ों डिजिटल मीडिया पत्रकारों ने हांसी जिला उपायुक्त डॉ राहुल नरवाल के नाम जिला सीटीएम हिमांशु चौहान को ज्ञापन सौंपा जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार को आदेश जारी किये ओर पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी इकाई अध्यक्ष सुनीता बामल को अपने कार्यालय बुला कर तुरंत प्रभाव से सभी डिजिटल चैनलों को शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई के महासचिव विजय सैनी,संरक्षक अजय शर्मा,संजय, सतबीर चहल,जसवंत सिंह ,अमन कुमार,विजय, अमित कुमार ,रविंदर चहल ,अमित डाटा ,लखन ,मनदीप बिठमड़ा,नरेंद्र मलिक ,दिनेश ,राम मेहर ,रामनिवास ,अनिल गहलोत, देवांश ,कुलविंदर के साथ अनेकों श्रमजीवी पत्रकार उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है