नांगल खानजादी में मुख्य सड़क पर भरा पानी ,ग्रामीणों को हो रही परेशानी

Jul 31, 2026 - 20:01
 0
नांगल खानजादी में मुख्य सड़क पर भरा पानी ,ग्रामीणों को हो रही परेशानी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

तहसील क्षेत्र के गांव नांगल खानजादी में लक्ष्मणगढ़-जालूकी रोड से अंदर जाने वाले मुख्य रास्ते पर बरसात के दिनों में भारी जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर कई दिनों तक पानी भरा रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है। जलभराव के कारण बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे उनकी पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और बुजुर्गों को भी इस रास्ते से गुजरने में काफी परेशानी  का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दुर्घटना भी घटित हो चुकी है।
जेड के सीएससी हनीफ खान व ग्रामीणों की प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो और आमजन को जलभराव से राहत मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................