रघुनाथगढ़ में श्री राधाकृष्ण मूर्ति स्थापना महोत्सव 11 जुलाई से, भव्य कलश यात्रा और नगर भ्रमण की तैयारियां पूरी

Jul 10, 2026 - 20:09
 0
रघुनाथगढ़ में श्री राधाकृष्ण मूर्ति स्थापना महोत्सव 11 जुलाई से, भव्य कलश यात्रा और नगर भ्रमण की तैयारियां पूरी

सीकर (सुमेर सिंह राव) सीकर जिले के रघुनाथगढ़ में अलख गंगा घाट के नजदीक नवनिर्मित मंदिर में श्री राधाकृष्ण मूर्ति स्थापना महोत्सव आज (शनिवार) से बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ शुरू होने जा रहा है। दो दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव के दौरान क्षेत्र में कई पूज्य संत-महात्माओं का मंगल आगमन होगा।

संत श्री शंकर दास जी महाराज ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की शुरुआत आज शनिवार सुबह 11:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसी दौरान भगवान श्री राधाकृष्ण की प्रतिमा का नगर भ्रमण करवाया जाएगा। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की मनमोहक और सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जो पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी।

  • कल सुबह 10:15 बजे होगी मूर्ति स्थापना, लगेगा विशाल भंडारा

महाराज श्री ने बताया कि शनिवार को नगर भ्रमण और जलाधिवास आदि के बाद, अगले दिन यानी रविवार सुबह 10:15 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ श्री राधाकृष्ण मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मूर्ति स्थापना के तुरंत बाद विशाल भंडारे (महाप्रसादी) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को प्रसादी वितरित की जाएगी।

  • सर्व समाज निभाएगा भागीदारी, तैयारियां पूर्ण

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान में किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि सर्व समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। पूरे गांव को तोरण द्वारों और भगवा ध्वजों से सजाया गया है। संतों के स्वागत और कलश यात्रा के रूट को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है