जैन श्रमणों के विहार और चातुर्मास के लिए भूमि आवंटन को लेकर पहली जिला स्तरीय बैठक आयोजित

Jun 25, 2026 - 19:21
 0
जैन श्रमणों के विहार और चातुर्मास के लिए भूमि आवंटन को लेकर पहली जिला स्तरीय बैठक आयोजित

राजस्थान सरकार के संकल्प पत्र "हम जैन संतो के चातुर्मास के लिए भूमि आवंटित करेंगे तथा पर्याप्त प्रोटेक्शन प्रदान करेंगे "के क्रम मे निदेशक अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निर्देश एवं जिला कलक्टर के आदेश पर जैन श्रमणों ( साधु -साध्वियों ) के पैदल विहार एवं आहार,निहार एवं विश्राम तथा चातुर्मास के लिए भूमि आवंटन करवाने करवाने के लिए जिला स्तर पर जिला कलक्टर के निर्देश पर गठित कमेटी की प्रथम बैठक का आयोजन कलक्टर सभागार में श्रीमान अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू आयोजन किया गया  l जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के प्रबुद्धजन,विषय विशेषज्ञ,युवा, समाज श्रेष्ठी,जैन जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद,फेडरेशन के प्रतिनिधि, जैन समुदाय स्वयं सेवी, जैन स्व संगठन ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर अपने सुझाव श्रमण विहार और सुरक्षा एवं भूमि आवंटन समिति के अध्यक्ष,सदस्य और सचिव के समक्ष रखी l

जैन समुदाय के प्रतिनिधियों ने गंगाशहर रोड पर स्थित शिव वैली क्षेत्र एवं जिले में अन्य उपयुक्त स्थान का चयन करने के लिए ब्लॉक एवं स्थानीय स्तर पर लगे राजस्व अधिकारियों का सहयोग की करने के लिए श्रमण विहार और सुरक्षा एवं भूमि आवंटन समिति के अध्यक्ष,सदस्य और सचिव के समक्ष गुहार लगाई जिस पर उन्होंने आश्वासन प्रदान किया l इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने श्रमण विहार पथ का निर्माण करने, पैदल विहार मार्ग पर चिन्हांकन करने,चेतावनी संकेतक बोर्ड,पैदल विहार पथ की मरम्मत, श्रमणों सुरक्षा की दृष्टि से विशेष नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा जिला स्तर पर श्रमणों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाने का सुझाव दिया l

जैन समुदाय भूमि आवंटन करवाने के लिए प्रयासरत है इस विषय को अधिक समय तक उलझाए रखना उचित नहीं है यदि सरकार द्वारा बीकानेर जिले में समुदाय के प्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर भूमि आवंटन किया जाता है तो उस भूमि पर आवश्यक भवन का निर्माण करवाने के लिए पूर्णतय तैयार है l चातुर्मास काल में गोगागेट स्थित पुलिस चौकी को पुनः सक्रिय करने की मांग की जिस पर उप पुलिस अधीक्षक किशन सिंह राठौड़ ने पुलिस चौकी को शीघ्र सक्रिय करने का आश्वासन दिया l 

इस अवसर पर जैन समुदाय के प्रतिनिधियों ने इस अभिनव पहल पर मुख्यमंत्री एवं अल्पसंख्यक मामलात विभाग के कैबिनेट मंत्री भजनलाल शर्मा, एवं सम्पूर्ण राजस्थान सरकार जो श्रमणों के पैदल विहार,निहार,विश्राम एवं चातुर्मास में प्रवचन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले विभागों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया l अन्त में श्रमण विहार और सुरक्षा एवं भूमि आवंटन समिति के अध्यक्ष,सदस्य एवं जैन समुदाय के प्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए बैठक के समापन की घोषणा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (श्रमण विहार और सुरक्षा एवं भूमि आवंटन समिति के सचिव ) राजेश कुमार कालवा ने की l 

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक किशन सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा,भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सुराणा,जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा,महामंत्री जतनलाल संचेती,उपाध्यक्ष संजय सांड,पूर्व अध्यक्ष विनोद बाफना,सह सचिव मनीष नाहटा,पूर्व सचिव मेघराज बोथरा,गगन कुमार सेठिया,अरुणा गुलगुलिया,जयचन्द लाल सुखानी,डॉ. जे.एस.मेहता,संतोष बांठिया, प्रमोद चोरड़िया,अरूण जैन,विक्रम भुगडी आदि की बैठक में उपस्थित रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है