लाडो योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बैठक: घर-घर जाकर योजना की जानकारी देने के निर्देश दिए, टीकाकरण पर भी जोर देने को कहा

Jul 17, 2025 - 14:13
 0
लाडो योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बैठक: घर-घर जाकर योजना की जानकारी देने के निर्देश दिए, टीकाकरण पर भी जोर देने को कहा

गोविंदगढ़ में डिप्टी सीएमएचओ ने लाडो योजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बीसीएम रूपेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

बीपीएम नरेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी कर्मचारियों को घर-घर जाकर लाडो योजना की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। कर्मचारियों को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच और उनका टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही टीबी से संबंधित जानकारी भी घर-घर जाकर एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उपखंड स्तर के सभी नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................