पटवार हल्का रैणी 'बी' के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प जारी
शुक्रवार, शनिवार को भी जारी रहेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प - तहसीलदार
रैणी (अलवर/महेश चन्द मीना) अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर स्थित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को हल्का पटवारी रैणी बी के लिए किसान रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित हुआ क्योकि उस समय रैणी बी का राजस्व रिकार्ड तकनीकी खराबी के कारण ऑनलाइन दिखाई नही दे रहा था इसलिए रैणी बी के एक भी किसान का रजिस्ट्रेशन नही हो सका था इसलिए गुरुवार से पुन: कैम्प चालू हो गया है।
इस सम्बन्ध मे कैम्प मे मौजूद रैणी-उपखंड अधिकारी हरकेश मीना व रैणी तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा ने मीडिया को बताया कि रैणी बी के किसान भाईयो के लिए यह रजिस्ट्रेशन कैम्प लगातार आगामी दो तीन तक जारी रहेगा और शतप्रतिशत किसान भाईयो का रजिस्ट्रेशन किए जाने का प्रयास किया जावेगा।
रैणी एसडीओ मीना ने व तहसीलदार मेहरा ने रैणी ग्राम विकास अधिकारी को फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प के प्रचार प्रसार के लिए लाउडस्पीकर लगाकर आमजन तक इसकी खबर पहुंचाने के लिए भी मौखिक रूप से सख्त निर्देश दिए।

