केंद्रीय सचिवालय सेवा संगठन का अध्यक्ष बनने पर आर्य का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

Jun 18, 2023 - 18:04
 0
केंद्रीय सचिवालय सेवा संगठन का अध्यक्ष बनने पर आर्य का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ महेंद्र अवस्थी)  युवाओं के लिए मिसाल बने उदित आर्य का शनिवार को शहर जगह-जगह भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मदनलाल शर्मा ने बताया कि उदित आर्य हाल ही केंद्रीय सचिवालय सेवा संगठन के अध्यक्ष पद पर चुने गये है। आर्य के अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद पहली बार राजगढ़ आगमन पर अनेक सामाजिक संगठन व आमजन की ओर से शहर में अनेक जगह पुष्प वर्षा माला व सांफ़ा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व आर्य अवधूत आश्रम से बेंडबाजो के साथ प्रमुख बाजारों से होते हुए खण्डेलवाल धर्मशाला पंहुँचे जहाँ विशाल नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उदित आर्य ने कहा कि जनता के हित में उनके लायक जो भी कार्य होंगे उन्हें पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे उसके लिए सभी लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। इस अवसर पर नवीन अटोलिया निशांत गुप्ता, पवन लाली सर्राफ, अंकित मामोडिया, बंटू सोनी, खेमसिंह आर्य, रमा आर्य, विनोदीलाल दीक्षित, ताराचंद सैनी, पालिकाध्यक्ष सतीश दुहारिया, रामरतन ताम्बी, वीरेंद्र दाधीच सहित लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................