दो व्यापारियों के साथ लूट के मामले में 8 आरोपियों को किया बापर्दा गिरफ्तार

Aug 23, 2025 - 13:25
 0
दो व्यापारियों के साथ लूट के मामले में 8 आरोपियों को किया बापर्दा गिरफ्तार

टहला (अलवर) अनिल गुप्ता 
टहला थाना क्षेत्र के कुंडला गांव में दो व्यापारियों के साथ लूट के मामले में 8 आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को तालाब गांव निवासी अनिल प्रजापत पुत्र भोलाराम प्रजापत ने टहला थाने में मामला दर्ज कराया था कि वह व उसका बड़ा भाई राजेन्द्र प्रजापत करीब पांच वर्षों से रेलवे स्टेशन बसवा जिला दौसा में बालाजी मोबाईल रिपेयरिंग सेन्टर के नाम से दुकान करते हैं। उसने माह मार्च-अप्रेल 2025 में क्रिप्टो करेन्सी मैक्सी की आईडी बनाकर उसमें उसने पैसे लगाएं थे। बसवा क्षेत्र में काफी युवाओं द्वारा मैक्सी की आईडी बनाकर पैसे लगाते हैं। 16 अगस्त 2025 को प्रतिदिन की भांति वह व उसका बड़ा भाई राजेन्द्र प्रजापत अपने गांव तालाब से रवाना होकर दुकान बसवा रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपनी बालाजी रिपेयरिंग सेन्टर की दुकान पर गए थे। वह व उसका भाई राजेन्द्र दिनभर दुकान पर कार्य कर शाम को करीब 6.30 बजे अपनी मोटरसाईकिल से वापस अपने गांव तालाब आ रहे थे। शाम को करीब पौने सात बजे कुण्डला गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो हमारे पीछे से एक स्कार्पियो गाड़ी बिना नम्बरी सफेद आई और उनकी बाइक को रूकवा लिया। स्कार्पियो गाड़ी से पांच-छह लोग उतरे और हम दोनों भाईयों को पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में पटककर अपहरण कर राजगढ़ की तरफ ले गए तथा उनके साथ में मारपीट की गई। उक्त लोगों ने हमसे 20 हजार रूपये मैक्सी के डॉलर की मांग की। इस पर हम दोनों भाईयों ने साफ इनकार कर दिया कि हम मैक्सी में किसी प्रकार की ट्रेड नहीं करते हैं। तब उन्होंने हमारे साथ पुनः मारपीट की तथा हम दोनों भाईयों के ऊपर दो-दो बदमाश बैठ गए और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। उसका मोबाईल आईफोन 14 प्रो जिसमें दो सिम लगी थी। उसको छीन लिया एवं उसके भाई राजेन्द्र की जेब में रखी 13 हजार रूपये की नकदी छीन ली। अनजान जंगल में ले जाकर हम दोनों भाईयों के साथ खूब मारपीट की गई। बदमाशों ने उनके साथ पुनः मारपीट कर रात करीब 1 बजे जयपुर-भरतपुर रोड़ पर बालाजी मोड़ के पास छोड़कर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। मामला दर्ज कर पुलिस ने टीम का गठन किया। गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए आसूचना संकलित व तकनीकी सहायता लेकर अज्ञात लोगों की तलाश शुरू करदी। जिसमे 8 लोगो को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................