केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया अमृत योजना 2.0 में 22.50 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज शनिवार को पंचायत समिति परिसर में नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ में उच्च जलाशय, स्वच्छ जलाशय, पम्प हाउस, नलकूप और पाइप लाइन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने समारोह मे संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी ने नदियां जोड़ने की बात की।
पूर्व मे राजस्थान और एमपी में कांग्रेस की सरकार थी। उसके बावजूद दोनों मुख्यमंत्रियों में बात नहीं बैठी। बारिश का पानी प्यासे इलाके को देने का काम नहीं किया। राजस्थान और एमपी में भाजपा की सरकार आई तो पहला काम किया। पार्वती कालीसिंध का समझौता और ERCP योजना लाए। कांग्रेस ने 70 साल इस योजना पर काम नहीं किया। आज टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज स्वीकृतियां देने का काम हमने किया है।
ERCP योजना के बाद लक्ष्मणगढ़ में घाट कैनाल योजना पूरी करेंगे। पिछले दौरे में लक्ष्मणगढ़ में आए तो पानी और सफाई का विषय बताया था। अमृत 2.0 योजना में हमने बजट दिया है। यह साढ़े 22 करोड़ की योजना है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार हो तो अधिकारी के खिलाफ लड़ना,मैं आपके साथ हूं। जनचेतना जरूरी है,जनता खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी हो जाये। हम किसी का प्रोटेक्शन करने का काम नहीं करें। बल्कि सही को सही कहने और गलत को गलत कहने का काम करें।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज विश्व अंतरिक्ष दिवस है। पिछले साल चंद्रमा पर भारत का चंद्र यान उतरा और उस स्थान का नाम शिवशक्ति दिया गया। आने वाले समय में नए विषय पढ़ने होंगे। साइंस टेक्नोलॉजी मैथ मेटिक्स और इलेक्ट्रॉनिकी पढ़ना जरूरी है। सरकार ने अटल टिंकरिंग लैब भी शुरू की है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाइवे की समस्याओं के लिए गडकरी से बात करेंगे। आप में से कुछ लोगों को साथ लेकर हम मंत्री के सामने बात रखेंगे। अलवर सांसद खेल उत्सव को शुरू करने का काम इस वर्ष शुरू करेंगे। गांव-गांव और सरकारी स्कूल में पुस्तकालय बनाएंगे। अलवर सांसद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अलवर का सांसद बनाकर आपने माला पहना दी। अब माला न पहनाकर आप पुस्तके खरीदों, लाइब्रेरियों में दान दें। आप सभी का सहयोग चाहता हूं। जिससे शिक्षा एवं प्रतिभाओं का विकास हो।
इस अवसर पर कस्बे के जागरूक नागरिकों द्वारा घाट कैनाल का पानी क्षेत्र के बांधों में लाए जाने एवं सड़क की चौड़ाइकरण दिल्ली मुंबई नेशनल हाईवे पर मौजपुर में कट , मिट्टी के बर्तन बनाने हेतु मिट्टी के लिए जगह का आवंटन, एवं कस्बे में बिजली के पोलों पर लगे काफी वर्षों पुराने विद्युत तारों को बदलवाए जाने के लिए आदि समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपे।
इस समारोह में कठूमर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश खींची रामगढ़ क्षेत्र के विधायक सुखवंत सिंह क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रहे बना राम मीणा सहित प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के पदाधिकारी एवं सदस्यों , काफी संख्या में नगर पालिका क्षेत्र के ग्रामीणों सहित कस्बे वासी मौजूद रहे। सभा का मंच संचालन मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा द्वारा किया गया।


