कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा,श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी ट्रेलर ट्रक से टकराई, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत,दो दर्जन

Mar 27, 2026 - 20:22
 0
कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा,श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी ट्रेलर ट्रक से टकराई, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत,दो दर्जन

कौशाम्बी (शशि जायसवाल) यूपी के कौशाम्बी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है,प्रयागराज से मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी हाइवे पर ट्रेलर ट्रक से टकरा गई,टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार श्रद्धालु सड़क पर गिरे पड़े दिखाई दे रहे थे,घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है,वही अब तक 5 से अधिक लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है,स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक 8 से 9 लोगों की मौत हुई है,लेकिन सीओ सिराथू भैया संतोष सिंह ने अब तक 5 से अधिक मौत की पुष्टि की है।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव के पास नेशनल हाइवे की है जहा दोपहर में प्रयागराज से मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रहे फतेहपुर जनवाद के श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी हाइवे किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गई,टक्कर लगते ही पिकअप गाड़ी सवार सड़क पर गिरकर बिखर गए,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लोगो को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा,जहा अब तक 5 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है,सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

सीएमओ डॉ0 संजय कुमार ने बताया कि प्रयागराज से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी ट्रेलर ट्रक से टकरा गई,जिसमे बच्चे समेत लगभग 33 लोग सवार थे,जिसमे से 5 महिलाओं और 3 बच्चों की मौत हो गई है,अन्य का इलाज CHC सिराथू और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है,वही दो को प्रयागराज SRN के लिए रेफर किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................