जहाजपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर: बारिश के साथ 10 मिनट तक ओलावृष्टि, सरसों की फसल को नुकसान की आशंका

Jan 28, 2026 - 06:33
 0
जहाजपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर: बारिश के साथ 10 मिनट तक ओलावृष्टि, सरसों की फसल को नुकसान की आशंका

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को जहाजपुर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर के समय बारिश के साथ करीब 10 मिनट तक लगातार ओलावृष्टि हुई, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई और किसानों की चिंता भी।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस ओलावृष्टि से मुख्य रूप से सरसों की फसल को नुकसान होने की संभावना है, जबकि अन्य फसलों में बड़े नुकसान की आशंका फिलहाल नहीं जताई गई है। विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर नुकसान का आकलन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में सक्रिय एक नए और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और मेघगर्जन को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था। इसी अलर्ट के तहत जहाजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज देखने को मिला।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है