क्षितिज मेमोरियल सी.सै.स्कूल मे धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस समारोह
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान....... रमेश सैनी
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में शुक्रवार को शिक्षक दिवस क्षितिज मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हषोल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षको का सम्मान भी किया गया l जिसमे एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रोग्राम व विभिन खेलकूद स्टाफ व बच्चों के द्वारा व शिक्षको का सम्मान, सर्वप्रथम सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी को श्रद्धासुमन अर्पित करके गणेश आरती ,व सरस्वती पूजा के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा निदेशक रमेश सैनी ने की, मुख्यातिथि-पार्षद माहिर खान रहे वशिष्ठ अतिथि सोनू गोदारा,आसिफ कच्छावा, मोहित शर्मा, संतरा सैनी थे l सम्मानित स्टाफ मे संजय कुमावत, नेहा शर्मा,नीलम कुमावत,राहुल टेलर, रमेश कुमावत,प्रदीप लूनिया, नरेन्द्र सिंह,राधेश्याम सैनी, राजू सैनी, रेखा सैनी, सुनील चौधरी सचिव सुनीता सैनी ने सभी का स्वागत किया, मंच संचालन -बिरवल देवठिया व राधे सैनी ,काजल सैनी, नव्या व अलवीरा सोलंकी ने किया।


