बड़ौदामेव के बालिका विद्यालय में सतत विकास प्रतियोगिताएं आयोजित: ग्रीन ग्रोथ विषय पर छात्रों ने उत्साह से लिया भाग
गोविंदगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ौदामेव में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के निर्देश पर 'सतत विकास एवं ग्रीन ग्रोथ' विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कौशल विकास को बढ़ावा देना था, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को समझते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रधानाचार्या रेणु भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय में कुल चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें निबंध, चित्रकला, क्विज और आशुभाषण शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने विषय की संवेदनशीलता और महत्व को दर्शाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रकार रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम-
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 की सोनम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 11 की रीतिका ने पहला स्थान हासिल किया, आशुभाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11 की अंजली प्रथम रहीं।, जबकि क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 12वी की छात्रारचना ने बाजी मारी।
विद्यालय के प्रधानाचार्या रेणु भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब ब्लॉक स्तर पर 8 दिसंबर को आयोजित प्रतियोजिता मे बालिका विद्यालय बड़ौदामेव का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने जोर दिया कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य विष्णु कुमार गुप्ता, मीराबाई, मनीषा चौधरी, महेश चंद जाट, आरती शर्मा, सरदार सिंह चौधरी उपस्थित रहे। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सतत विकास, ग्रीन ग्रोथ और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

