स्वर्गीय पिता की चौथी पुण्यतिथि पर व्याख्याता ने विद्यालय विकास के लिए दिया सहयोग
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक छिलरी के व्याख्याता संदीप कुमार ने अपने पिता स्वर्गीय केदारमल कुमावत की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय विकास के लिए 11 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। यह राशि मुख्यमंत्री ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से दान की गई। संस्था प्रधान संजू नेहरा ने बताया कि स्वर्गीय केदारमल कुमावत एक आदर्श शिक्षक थे। वे अपने जीवनकाल में भी अपने गांव के विद्यालय को निरंतर सहयोग प्रदान करते रहते थे।
उनके उत्कृष्ट संस्कारों को उनके पुत्र संदीप कुमार ने अपनाया है। उन्होंने बताया कि संदीप कुमार प्रतिवर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर विद्यालय को सहयोग राशि प्रदान करते हैं। जिससे विद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास कार्यों को गति मिलती है। विद्यालय परिवार ने इस प्रेरणादायक पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर व्याख्याता मुकेश शर्मा, संजय सैनी, मनोज कुमार, वरिष्ठ अध्यापक सतीश कुमार पालीवाल, नरेश रोलन, सुरेंद्र व अध्यापक ओमप्रकाश उपस्थित रहे।


