श्री बूढ बालाजी धाम आश्रम का पाटोत्सव 24 को:पोस्टर का हुआ विमोचन,मेले के दौरान होंगे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

Oct 9, 2025 - 13:35
 0
श्री बूढ बालाजी धाम आश्रम का पाटोत्सव 24 को:पोस्टर का हुआ विमोचन,मेले के दौरान होंगे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित श्री बूड बालाजी धाम आश्रम नौरंगपुरा पाटोत्सव आगामी 24 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा l बालाजी ट्रस्ट व मेला कमेटी के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा l मेला कमेटी के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को रात्रि 9:00 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा l पाटोतसव कार्यक्रम प्रातः 8:15 बजे हवन प्रातः 10:15 बजे बाधा दौड़ दोपहर 12:00 बजे रस्साकशी  प्रतियोगिता दोपहर 1:00 बजे कुश्ती दंगल दोपहर 1:15 बजे एवं रंगारंग कार्यक्रम रात्रि 10:00 बजे आयोजित होगा l 24 तारीख को आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल को लेकर मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा गांव-गांव में ढाणी ढाणी में पोस्टर   सदस्यों द्वारा खेतड़ी डिप्टी, उपखंड अधिकारी एवं विधायक को भी निमंत्रण पत्र देकर न्योता दिया गया  l खेतड़ी के आला अधिकारी ,उपाधीक्षक पुलिस ,एसडीएम, वीडियो व खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर  को भी कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना के सानिध्य में निमंत्रण दिया गया lकालाकोटा दो धाम आश्रम पर श्री श्री 1008 श्री बलदेव दास जी महाराज के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया गया इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति ,कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना, कैप्टन महेश कुमार बिजरानिया ,मातादिन ,सूबेदार सरदार सिंह ,ग्यारसी लाल, सहीराम भगत ,सूबेदार सरदार सिंह, ग्यारसी लाल यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया आदि मौजूद रहे  l 24 अक्टूबर को ही मंदिर परिसर पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें दुरदराज से आए हुए श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................