वन विभाग की टीम ने हटाया अतिक्रमण; अतिक्रमण करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा- धर्मवीर

Dec 26, 2025 - 13:58
 0
वन विभाग की टीम ने हटाया अतिक्रमण;  अतिक्रमण करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा- धर्मवीर

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती नीम का जोहडा छापोली में वन विभाग की भूमि खसरा संख्या 115 जो की प्रोटेक्टेड फ़ॉरेस्ट की श्रेणी का है इस खसरे पर  अतिक्रमण करने हेतु हरे पेड़ो को काटा गया,वन भूमि को खुर्दबुर्द करना और समतलीकरण करना आदि सभी कार्य करने के कारण रामजी दास पुत्र श्री भगवान दास के विरुद्ध राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 30,32,33 के तहत मुक़दमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ की गई है I अभियुक्त ने तारबंदी और कटाई कार्य रातो रात किए है I तारबंदी पूर्ण होने से पूर्व विभाग ने तवरित कार्यवाही करते हुये करोड़ों की बेशक़ीमती ज़मीन को नष्ट होने से बचाया है I

धर्मवीर मिल (रेंजर वन विभाग  उदयपुरवाटी) का कहना है कि वन विभाग के स्थान पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा  नहीं जाएगा l 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................