जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने पालना गृहों का किया निरीक्षण

Oct 13, 2025 - 14:07
 0
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने पालना गृहों का किया निरीक्षण

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 13 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर सचिव अनुतोष गुप्ता द्वारा गुरूवार को पालना गृह, राजकीय नारी निकेतन, सेवर-मथुरा बाईपास रोड, भरतपुर तथा सोमवार  को पालना गृह, राजकीय जनाना अस्पताल परिसर, मोरी चारबाग, भरतपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि पालना गृह राज्य द्वारा संचालित वह सुरक्षित स्थान है, जहां कोई भी व्यक्ति अपने नवजात शिशु को गोपनीय रूप से छोड़ सकता है। इन शिशुओं की देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी राज्य द्वारा वहन की जाती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अनचाहे नवजात शिशुओं को असुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के बजाय, पालना गृह में सुरक्षित रूप से रखें, ताकि उनकी उचित देखरेख और संरक्षण सुनिश्चित हो सके। कोई भी व्यक्ति बिना किसी झिझक के अपने नवजात को गोपनीय तरीके से पालना गृह में छोड़ सकता है।
 निरीक्षण के दौरान पालना गृह, राजकीय नारी निकेतन, सेवर-मथुरा बाईपास रोड, भरतपुर में व्यवस्थाएं असंतोषजनक पाई गईं। वहां बच्चों के पालने टूटे हुए थे, साथ ही घंटी, सफाई और रोशनी की समुचित व्यवस्था का अभाव था। इसी प्रकार, पालना गृह, राजकीय जनाना अस्पताल परिसर, मोरी चारबाग में भी परिसर के अंदर और बाहर साफ-सफाई की कमी पाई गई। दोनों स्थानों पर प्रचार-प्रसार की व्यवस्था भी अपर्याप्त थी। सचिव द्वारा दोनों पालना गृहों के संचालकों को तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................