लक्ष्मणगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला; पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

May 13, 2026 - 19:25
 0
लक्ष्मणगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला; पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे के राजकीय महाविद्यालय के पास सज्जनपुरी एवं लक्ष्मणगढ़ खेतों के बीच बांध स्थित जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
युवक की पहचान मुबीन खान पिता अमीना खान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सज्जनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक का शव एक फंदे से लटकता लक्ष्मणगढ़ एवं सज्जनपुरी के जंगल से मिला है। फिलहाल पुलिस युवक के मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है। इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

अलवर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। मृतक के चचेरे भाई ने  बताया कि मुबीन मंगलवार की सुबह 9 बजे घर से मोटरसाइकिल रिपेयर मैकेनिक है।  दुकान पर पहुंचा था। वहां से थोड़ी देर पश्चात ही निकल कर गांव की कहकर आ गया था‌ ‌। मुबीन जब कल मंगलवार से लापता था। उन्होंने बताया कि पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश रिश्तेदारी आदि में की लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
जिसके बाद आज बुधवार को दोपहर युवक का शव जंगल में संदिग्ध अवस्था में एक फंदे से लटकता हुआ पाया गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर मौजूद है। अलवर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मुबीन की पत्नी द्वारा भी जनवरी माह में आत्महत्या कर ली गई थी। वह अपने पीछे तीन लड़के (बच्चे) छोड़ गया है।
युवक की अचानक और रहस्यमय मौत से गांव सहित आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं लोग इस बात को लेकर बेचैन हैं कि आखिर जंगल में युवक की मौत कैसे हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................