20 वर्षीय युवक ने कबाड़ी की दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या; नाली विवाद में रिश्तेदारों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, मामला दर्ज
धोरीमन्ना (बालोतरा)। बालोतरा जिले के धोरीमन्ना थाना इलाके के धोरीमन्ना कस्बे में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा कबाड़ी की दुकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि घर के आगे बनी नाली से पानी निकासी के विवाद को लेकर रिश्तेदारों द्वारा की गई गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकियों से आहत होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के अनुसार राजेंद्र कुमार पुत्र गुमनाराम ने रिपोर्ट दी। हमारे रिश्तेदार शंकरलाल पुत्र डूंगराराम का परिवार घर के आगे बनी नाली से बहने वाली पानी को लेकर परेशान एवं प्रताड़ित कर रहे है। समाज के मौजिज लोगों ने कई बार समझाइश की। लेकिन वो नहीं मानें। 29 मई को भाई छगनलाल पुत्र गुमनाराम उनकी पत्नी दोनों जसोल मंदिर दर्शन करने गए हुए थे। शाम को शंकरलाल पुत्र डूंगराराम, बेटा, और पत्नी आए।
भतीज अर्जुनराम (20) के साथ गाली-गलौच करते हुए घर में घुसकर मारपीट कर दी। बीच-बचाव कर आसपास के लोगों ने छुड़वाया। लेकिन जाते-जाते अर्जुनराम को जान से मारने की धमकी दी। कबाड़ी की दुकान पर जाकर अर्जुन ने किया सुसाइड धमकियां से आहत होकर रात में अर्जुनराम ने कबाड़ी की दुकान में जाकर सुसाइड कर ली।
रात को परिजनों ने इधर-उधर ढूंढा। कबाड़ी की दुकान में मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस जुटी जांच में धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह ने बताया- परिजनों ने उकसाने की रिपोर्ट दी इस पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल टीम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


