विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनेस्को ने किया ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ अभियान का शुभारंभ

Jun 5, 2026 - 18:24
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनेस्को ने किया ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ अभियान का शुभारंभ

​भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल)  जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ सघन पौधारोपण अभियान का शुभारंभ ईरांस के पास देवछाया विहार काॅलोनी में किया गया।
​जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण अभियान के साथ ही जन भागीदारी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पृथ्वी को हरित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। आइए, आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि धरती माता को हरा-भरा, स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर भविष्य सुनिश्चित करेंगे।
​विचार गोष्ठी से पूर्व ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ सघन पौधारोपण अभियान का शुभारंभ यूनेस्को के सदस्यों व पदाधिकारियों ने छायादार पौधो के साथ ही फलदार पौधे लगाकर किया। यूनेस्को के सदस्यों ने पौधा बड़ा होने तक सवारने का भी संकल्प लिया।
​इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, पूर्व सभापति मधु जाजू , पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंह, एलएनजे गु्रप के ओएसडी रजनीश वर्मा, मिसेज राजस्थान जया चैहान (फैशन आइकन), यूनेस्को के सदस्य राजेश जीनगर, मुकेश बुलिवाल, वकील बंजारा, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................