जिला बैडमिंटन संघ ने मनाया महिला दिवस; मातृ शक्ति का सम्मान और कोर्ट पर रोमांचक मुकाबले
बूंदी। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला बैडमिंटन संघ की ओर से एक विशेष खेल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला खिलाड़ियों के लिए एकल और युगल मैत्री बैडमिंटन मैचों का आयोजन कर खेल भावना और मातृ शक्ति का जश्न मनाया गया।
दुप्पटा पहनाकर किया गया सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत महिला शक्ति के सम्मान के साथ हुई। संघ के सचिव मुकेश दाधीच ने बताया कि संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल (एडवोकेट) और बैडमिंटन खिलाड़ी आशु गुप्ता ने महिला खिलाड़ियों को दुप्पटा पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली प्रमुख खिलाड़ियों में कविता नुवाल, रानू खंडेलवाल, शिखा पंचोली, जयति गर्ग, अनीता जैन, दीपिका, कृष्णा और गायत्री शक्तिमान शामिल रहीं।
कोर्ट पर दिखा रोमांच सम्मान समारोह के बाद आयोजित किए गए एकल और युगल मैत्री मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इन मैचों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जयति गर्ग, शिखा पंचोली, कविता नुवाल, रानू खंडेलवाल, अनीता जैन और दीपिका ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीत हासिल की।
स्वस्थ रहने के लिए खेल जरूरी: अजय नुवाल संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल ने विजेता, उपविजेता और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए खेलों से जुड़े रहना अनिवार्य है। कार्यक्रम के समापन पर बैडमिंटन खिलाड़ी कुलदीप सिंह हाडा और बंटी दाखेड़ा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।