नशा न करें अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाएं - हाजी मोईनुद्दीन अशरफी
जोधपुर (बरकत खान) विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि खुद भी नशा नहीं करेंगे और अन्य लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे यह कहना था अलइस्हाकिया, अलअशफाकिया ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी मोइनुद्दीन अशरफी का।
वे नवीन जोधाणा जागरूक संस्थान और मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान के अन्तर्गत ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस‘ के अवसर पर आखलिया चौराहा स्थित नूरानी मदरसे में आयोजित ‘नशा विरोधी टी शर्ट एवं स्टीकर‘ वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
संस्थान के संस्थापक साजिद खान ने बताया कि ट्रैवल थेरेपी के संचालक सय्यद हैदर अली के विशेष सहयोग से संस्था को नशा विरोधी टी शर्ट एवं हिजामा थैरेपी के एक्सपर्ट मोहम्मद सिराज रिज़्वी ने नशा विरोधी संदेश के 1 हजार स्टीकर संस्था को भेंट किये।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नशे की प्रवृत्ति युवा पीढी में बहुत ही तेजी से देश और प्रदेश में बढ़ती जा रही है हमारी संस्था सोशल मीडिया, रैली नुक्कड़ सभा और शॉर्ट फिल्मों से आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का काम कर रही है। सरकार को नशा बंद करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने के साथ ही कई परिवार टूटकर बर्बाद हो रहे हैं।
सेवानिवृत आरएएस निसार खान और ़मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स डीन डॉ. सैयद मोइनुल हक ने संस्थान की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा करते हुए आमजन को इससे जुड़ने की अपील की।
संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष आसिफ नूरी ने कहा कि इस मौके पर संस्थान के संरक्षक मोहम्मद इरफान कुरैशी, एडवोकेट असलम खान, मोहम्मद सद्दीक राजू, महासचिव शकील अहमद, मोहम्मद आफताब, कोषाध्यक्ष मोहम्मद हारुन, मोहम्मद आशिफ, मोहम्मद अय्यूब, इकबाल नूरी, उस्मान कुरैशी व अशफाक कुरैशी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


