बाड़मेर एसपी का तबादला, नरेंद्र सिंह होंगे नए पुलिस अधीक्षक:साल 2013 बैंच के IPS, मीना का ट्रांसफर हनुमानगढ़; 2 साल तक रहे एसपी
राज्य सरकार ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए है। इसमें बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना का तबादला हनुमानगढ़ एसपी पद पर किय गया है। वहीं अजमेर से नरेंद्र सिह को बाड़मेर एसपी लगाया गया है। यह साल 2013 के बैंच के आईपीएस है। दरअसल, बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना का बीजेपी सरकार बनने के बाद फरवरी 2024 में बाड़मेर तबादला हुआ था। बाड़मेर में दो साल से अधिक समय तक कार्यरत रहे। इन्होंने एमडी और मादक-पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले में आधा दर्जन करीब ड्रग्स फैक्ट्री को पकड़ा है। सरकार ने देर रात को ट्रांसफर सूची जारी की गई। जिसमें बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिह मीना का तबादला हनुमानगढ़ एसपी पद पर किया गया है। वहीं अजमेर जीआरपी एसपी का ट्रांसफर बाड़मेर एसपी पद पद पर किया गया है।