पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार; 7 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक डायरियां और फर्जी सिम कार्ड बरामद
टोंक जिला स्पेशल टीम टोंक ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 25 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कई पास बुक, एटीएम कार्ड, 7 मोबाइल फोन बरामद किए है। यह कार्रवाई एसपी राजेश कुमार मीना के आदेश पर डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र में गठित टीम ने की है।
डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि इस मामले में टीम ने आरोपी दिलखुश (25) पुत्र स्वराज मीणा निवासी नयागांव बोरदा पुलिस थाना मेहंदवास और दौलत (24)पुत्र शिवजी राम मीणा निवासी मोलाईपूरा पुलिस थाना सदर टोंक को साइबर ठगी के मामले में पकड़ा है। इनके खिलाफ साईबर ठगी की 7 शिकायते दर्ज है। दोनों आरोपी साइबर ठगी में करीब अब तक 30 से अधिक फर्जी मोबाइल सिमों का उपयोग के चुके है ।
आरोपी के कब्जे से कई पास बुके, एटीएम कार्ड, 7 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध साइबर ठगी की वारदात के संबंध में पुलिस थाना कोतवाली टोंक पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
आरोपी द्वारा प्रारंभिक जांच में अब तक 30 फर्जी सिम कार्ड उपयोग करना सामने आया है, और आरोपियों द्वारा अब तक कुल 25 से 30 लाख रुपए की साइबर ठगी अंजाम दिया जाना सामने आया है। अनुसंधान से आरोपी के साथ साइबर ठगी में संलिप्त उसके साथी व मददगार सिम उपलब्ध कराने वालों की तलाश शुरू कर दी है।


