पर्यावरण दिवस पर अर्पण सेवा फाउंडेशन की अनूठी पहल; वन्यजीवों के लिए जंगल में बनाया अर्पण वन्य जीव कुंड और प्याऊ

Jun 5, 2026 - 17:46
 0
पर्यावरण दिवस पर अर्पण सेवा फाउंडेशन की अनूठी पहल; वन्यजीवों के लिए जंगल में बनाया अर्पण वन्य जीव कुंड  और प्याऊ

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अर्पण सेवा फाउंडेशन, बहरोड़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जीव कल्याण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की गई। संस्था के 'प्रकृति आयाम' के तहत घिटोठ औधोगिक क्षेत्र के साथ लगता हुआ परतापूर चक नम्बर 02 वन क्षेत्र में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कमांडो व वरिष्ठ सदस्य सतपाल यादव, एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश देवी (निवासी: कांकर दोपा ) के सौजन्य से जंगल में वन्यजीवों हेतु पानी पीने की खैली का निर्माण कराया गया। साथ ही, पशुपालकों के लिए एक प्याऊ की स्थापना की गई। जिससे जंगल में रहने वाले वन्यजीवों को इस भीषण गर्मी में शीतल व शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके,इस पुनीत सेवा कार्य पर फाउंडेशन सदस्यों ने सम्मानित भामाशाह सदस्य सूबेदार सतपाल जी का साफा माला पहनकर स्वागत किया गया एवं विधि विधान से पूजन करके उद्घाटन किया गया । 
कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार यादव, प्रकृति आयाम प्रमुख, सचिव एडवोकेट भूपेंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, ओम यादव संयोजक, पक्षी मित्र अभियान सहित सम्मानित ग्राम वासी रामभरोस मास्टर, देवदत्त यादव, कैलाश, रविंद्र, हरवीर, कैलाश चंद घिलोठ,, इंद्र कुमार, बाबूलाल, कृष्ण कुमार यादव, हीरालाल प्रजापति, छाजूराम जांगिड़, राकेश कुमार यादव उर्फ मुच्छल, टिंकू यादव और दौलत राम यादव उपस्थित रहे। फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................