विश्व पर्यावरण दिवस पर 11 पौधे लगाकर पर्यावरण महायज्ञ का किया शुभारंभ
नारायणपुर उपखण्ड के प्राचीन अरावली पर्वतमाला की तलहटी में बसा खेड़ापति बाबा पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम में शुक्रवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत कोटपूतली बहरोड के निर्देशानुसार श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सचिव सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोटपूतली बहरोड जिला स्तरीय पर्यावरण संगोष्ठी व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक मुंशीराम सैनी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अध्यापक डॉ भीमसिंह जाट, वरिष्ठ अध्यापक बनवारी लाल सैनी, अध्यापक लक्ष्मीकांत स्वामी एवं अध्यक्षता समिति अध्यक्ष महेश चंद सैनी ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पीर शिवनाथ महाराज की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पौधों की पूजा कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड के साथ 3 बरगद , 3 कल्पवृक्ष, 3 अर्जुन 2 सेमल सहित 11 पौधे लगाकर पर्यावरण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। संस्थान द्वारा पूर्व में भी धामेंडा धाम, खुमरेडी श्मशान घाट, जगन्नाथ डूंगरी डूंगरिया, सरकारी एवं निजी विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 5000 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण ऑक्सीजन बैक टू एनवायरनमेंट के सपने को साकार कर रहा है जिससे धामेंडा धाम में हरियाली की चादर फैल रही है जिसमें आमजन हिस्सा ले रहे हैं। वहीं आगामी वर्षों में संस्था द्वारा 31000 पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है जो ग्रामीण व आमजन तथा पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं समृद्धि के लिए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया।
सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यावरण महायज्ञ कार्यक्रम चलाकर प्रत्येक दिन बरगद, पीपल, गूलर पौधे लगाने पर प्रेरणा प्रदान करेगी एवं नियमित रूप से पौधारोपण किया जाएगा। अध्यक्ष महेश चंद सैनी ने कहा कि प्रत्येक बेजुबान जीवों एवं पेड़ पौधों की सुरक्षा एवं उनके लिए दाने पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा धर्म है और इसी अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह के अमावस्या तिथि को सप्तधान्य व मीठा चींटी नंगरा भंडारे का आयोजन करने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर कृष्ण गुर्जर, संगठन मंत्री पिंकी मीना, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गायत्री शर्मा, बाबूलाल सैनी, फूलचंद सैनी, हजारी लाल सैनी, वेदांग जाट, ईशू शर्मा, मोहंती शर्मा, सरिता, अंकिता, नेहा ऋषभ स्वामी, सजना मीणा, मीरा सैन, गौरी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


