विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क फैकल्टी कोचिंग: विद्या संबल योजना के तहत विशेष पहल

Oct 13, 2025 - 14:08
 0
विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क फैकल्टी कोचिंग: विद्या संबल योजना के तहत विशेष पहल

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
          सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को मजबूत करने के लिए अब विद्या संबल योजना के तहत निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रारंभ की जा रही है।
           जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी जैसे प्रमुख विषयों के लिए अनुभवी गेस्ट फैकल्टी (अतिथि शिक्षकों) की सेवाएं ली जाएंगी। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
          जिले में विभाग के कुल 9 विद्यालय स्तरीय छात्रावास संचालित हैं, जिनमें लगभग 300 विद्यार्थी निवासरत हैं। ये विद्यार्थी विद्यालय में अध्ययन के बाद छात्रावास में स्व-अध्ययन करते हैं। निशुल्क कोचिंग सुविधा मिलने से विद्यार्थियों की शैक्षिक समस्याओं का समाधान अब छात्रावास स्तर पर ही संभव होगा।
        इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र संबंधित विभागीय छात्रावास, जिला कार्यालय या पंचायत समिति के ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 28 अक्टूबर 2025 तक जमा कराए जा सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................