जोधपुर में अंगारों की तरह तप रही धरती:आज 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, धूप ओर गर्मी से आम जनजीवन बेहाल
जोधपुर/ राजस्थान
सूर्यनगरी जोधपुर में आज भी मौसम के तेवर बदले हुए नजर आए। शहर में आज तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली और दिन के समय तापमान 45 डिग्री तक दर्ज किया गया इसके चलते तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग भी काफी परेशान नजर आए। बता दे की रविवार को भी जोधपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया था। दिन के समय पड़ने वाली धूप का असर बाजार में भी देखने को मिल रहा है और बाजार ग्राहकों की भीड़ के बजाय सुने नजर आ रहे हैं। शहर के प्रमुख सड़कों पर भी सुबह और शाम के समय ही लोगों की आवाजाही देखने को मिलती है। दिन के समय लोग जरूरी काम से ही बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। सूर्य देव के तीखे तेवर की वजह से आम जनजीवन काफी बेहाल है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने की उम्मीद जताई गई है, लेकिन बारिश नहीं होने तक लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।


