भीषण गर्मी में जंगल से आबादी की ओर पहुंचे जंगली जानवर, सिरोही मंदिर परिसर में दिखा भालू

May 23, 2026 - 16:51
 0
भीषण गर्मी में जंगल से आबादी की ओर पहुंचे जंगली जानवर, सिरोही मंदिर परिसर में दिखा भालू

सिरोही (रमेश सुथार)

 जिले में पड़ रही तेज गर्मी और लू के चलते जंगली जानवरों का रुख अब जंगलों से गांवों और शहरों की ओर बढ़ने लगा है। पानी और भोजन की तलाश में वन्यजीव आबादी क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को ऐसा ही एक मामला सिरोही के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित श्री राजराजलेश्वर महादेव मंदिर के पास देखने को मिला, जहां एक भालू मंदिर परिसर तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार अर्बुदा गौशाला से आगे पहाड़ी पर स्थित मंदिर परिसर में भालू ने लोहे के मजू (बक्से) को तोड़कर उसमें रखी खाने-पीने की सामग्री निकालने का प्रयास किया। मजू में भगवान की पूजा सामग्री के लिए घी, शहद सहित अन्य खाद्य सामग्री रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि इन वस्तुओं की खुशबू से आकर्षित होकर भालू वहां तक पहुंचा।
भक्त अमृत लाल सुथार ने बताया कि गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में पानी की कमी होने से जंगली जानवर नीचे आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में खाने-पीने की वस्तुएं मिलने की संभावना के चलते वन्यजीव यहां पहुंच जाते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................