राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति की प्रदेश कार्यकारिणी सभा व कार्यशाला आयोजित
कोटा (राजस्थान) कोटा के बूंदी रोड स्थित अग्रवाल रिजॉर्ट में ऑल इंडिया टेंट डीलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति की प्रदेश कार्यकारिणी सभा व कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने की |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा और टेंट व्यापार के स्वरूप व उसमें आ रही समस्याओं के समाधान की बात कही, साथ ही सरकार द्वारा विवाह अवसरों में बैंक्वेट हॉल और खाने को जीएसटी स्लैब में 5 प्रतिशत में रखा गया है जबकि टेंट और इवेंट के कार्य को 18 प्रतिशत की स्लैब में रखा है इसमें सुधार कर 5 प्रतिशत रखने की आवश्यकता है |
साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा उपविधि बना कर मैरिज गार्डन व टेंट व्यावसायियों से भूपरिवर्तन शुल्क वसूला जा रहा है जबकि व्यापारी पहले से ही यूडी टैक्स जमा करा रहा है इस वसूली को बंद किया जाना चाहिए |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल जी ने कहा कि सरकार टेंट व्यवसाय को आवश्यक सेवा में जोड़ा जाए, गोदाम बनाने के लिए भूमि में रियायत प्रदान करने व ईरान अमेरिका युद्ध के दौरान बड़े गैस सिलिंडर क्राइसिस और बड़े प्लास्टिक रेट व उससे संबंधित की कीमतों के टैक्स की कीमतों को कम कर रियायत प्रदान करे |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोटा संभागीय अध्यक्ष दीपक सिंघल ने संगठन को मजबूत करने व टेंट व्यवसाय संबंधित समस्याओं को संगठित रह कर सारी समस्याओं के निदान की बात की |
कार्यक्रम को अजमेर संभाग सेमो. अजीम, संदीप गोयल, जयपुर संभाग से अतुल शर्मा, जोधपुर संभाग से जालाराम, पाली संभाग से जहिर मकरानी, नागौर संभाग से भंवरलाल गोदारा, उदयपुर संभाग से अर्जुन खोखावत, भरतपुर संभाग से मुकेश गोयल, झुंझुनूं संभाग से मुकेश श्रृंगी , बीकानेर संभाग से पूनमचंद कच्छवा आदि ने संबोधित किया |
कार्यक्रम का संचालन सुनील भाटी ने किया |कार्यक्रम में आभार कोटा अध्यक्ष सौरभ पोरवाल ने व्यक्त किया | कोटा महासचिव गुरमीत सिंह (सन्नी) ने आगामी 6,7,8 सितंबर को कोटा में आयोजित होने जा रहे 16वे प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों की रूपरेखा बताई साथ ही इसका पोस्टर विमोचन किया गया | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टेंट व इवेंट व्यवसायी उपस्थित रहे |


