राष्ट्रीय डेंगू दिवस: डेंगू से बचाव के लिए जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान

May 15, 2025 - 14:04
 0
राष्ट्रीय डेंगू दिवस:  डेंगू से बचाव के लिए जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिलेभर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस 16 मई शुक्रवार को “देखें साफ करें ढकें, डेंगू को हराने के उपाय करें“ थीम पर जागरूकता गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा। जिलेभर में इस अवसर पर एंटीलार्वा गतिविधियां, सर्वे, सैम्पलिंग, एंटी-अडल्ट मच्छर नियंत्रण के साथ-साथ जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर ने बताया कि डेंगू रोग से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में डेंगू दिवस के दौरान डेंगू सहित अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के लिए चिकित्सा सेवा के कार्मिकों द्वारा विभिन्न एन्टीलार्वल गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि डेंगू को हराने के लिए सतर्कता, सफाई और बचाव ही सबसे महत्वपूर्ण उपाय हैं। डेंगू जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए मच्छरों के प्रजनन को रोकना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए पानी से भरे बर्तनों को ढक कर रखना, किचन और बाथरूम को सूखा रखना और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना जरूरी है। बुखार होने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सालय में जाकर चिकित्सक से परामर्श लेना भी आवश्यक है।
जिले के सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हाई रिस्क क्षेत्रों में मच्छररोधी गतिविधियों का आयोजन करवाने के साथ ही जन जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर, नारा लेखन, पैम्फलेट वितरण, लार्वा प्रदर्शन और अंतर्विभागीय समन्वय बैठकें आयोजित करें। इसके अलावा मई और जून में प्रत्येक रविवार को पानी जमा न होने देने का दिन “ड्राई डे“ मनाया जाएगा, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावनाएं खत्म की जा सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................