सांसद ने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में रखी मांग; कुंवारिया-भीलवाड़ा को रेल से जोड़ा जाएः महिमा कुमारी मेवाड़

May 21, 2026 - 18:56
May 21, 2026 - 18:59
 0
सांसद ने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में रखी मांग; कुंवारिया-भीलवाड़ा को रेल से जोड़ा जाएः महिमा कुमारी मेवाड़

उदयपुर, (सत्यनारयण सैन) राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की बैठक में क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार से जुड़ी प्रमुख मांगे समिति के समक्ष रखी। mp kumari mewar rail connectivity demand in ZRUCC meeting | mp mahima kumari news latest | Rajsamand rail connectivity mp mahima kumari news सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कुंवारिया-भीलवाड़ा वाया पोटला, गंगापुर, कारोई, गुरलां, पुर, नई रेल लाइन की मांग को प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राजसमंद को सीधे भीलवाड़ा से जोड़कर औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा देगी।

  • देवगढ़, नाथद्वारा, राजसमंद सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा

सांसद ने देवगढ़ मदारिया से हरिपुर (बर) तक नई रेल लाइन परियोजना की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन केवल एक नई कनेक्टिविटी नहीं, बल्कि मेवाड़ को सीधे मारवाड़ से जोड़ने वाला विकास का नया सेतु साबित होगी। देवगढ़, नाथद्वारा, राजसमंद सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। बैठक में रेलवे अधिकारियों के साथ ही समिति में शामिल सांसद-विधायक भी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................