हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: सवारियों से भरी निजी बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 14 लोग घायल; पुलिस ने रात में ही संभाला मोर्चा
सुमेरपुर (राजस्थान) पाली जिले के सुमेरपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ, जिसमें सवारियों से भरी एक निजी ट्रेवल्स बस और टाइल्स से भरे ट्रेलर (ट्रोले) के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई
सुमेरपुर वृत्ताधिकारी (सीओ) जितेन्द्रसिंह के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर नेतरा पुलिया के पास एक यात्री बस और ट्रोले की भिड़ंत हो गई है
- राहत कार्य एवं घायलों का उपचार:
सदर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों का रेस्क्यू किया और तुरंत सभी 14 घायलों को सुमेरपुर अस्पताल पहुंचाया
हादसे में घायल अन्य 11 यात्रियों (जिनमें अधिकांश जोधपुर व पाली के निवासी हैं) का भी इलाज सुचारू रूप से चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है
दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए सुमेरपुर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की


