बिरसा मुंडा जनजाति गौरव के प्रतीक - मंगलचन्द सैनी

Nov 13, 2025 - 12:08
 0
बिरसा मुंडा जनजाति गौरव के प्रतीक - मंगलचन्द सैनी

झुंझुनू (सुमेरसिंह राव) बिरसा मुंडा ने अपने मात्र 25 वर्ष के जीवन में ब्रिटिश शोषण के विरुद्ध ऐसा आंदोलन किया कि आज उन्हें आदिवासी अपना भगवान मानते हैं ।उनकी जयन्ती 15 नवम्बर को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाते हैं ।उन्होंने आदिवासियों की भूमि को बचाने जल जंगल व जमीन के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों को बचाने व जमींदारी प्रथा के विरुद्ध आंदोलन छेड़ दिया था ।
अपने मुण्डा समुदाय की गरीबी अभावों व अंधविश्वासों को दूर करने का अभियान चलाया था ।ईसाई मिशनरियों द्वारा आदिवासियों का धर्मांतरण करवाये जाने का भी उन्होंने विरोध किया ।षड्यंत्र के तहत उन्हें गिरफ़्तार कर जेल में डाल दिया गया जहाँ धीमा जहर दिया जाने के फलस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई ।बिहार उड़ीसा झारखंड पश्चिमी बंगाल में आदिवासी उन्हें भगवान के रूप में पूजते हैं ।जब जब आदिवासी विद्रोह के बारे में चर्चा होगी बिरसा मुंडा सबसे पहले याद किये जाएँगे ।

  • लेखन- मंगलचन्द सैनी पूर्व तहसीलदार

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है