सलोदरिया में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित: 7 ग्रामीणों को मिले आवासीय पट्टे, जनसुनवाई में हुआ समस्याओं का समाधान

Jul 10, 2026 - 19:46
 0
सलोदरिया में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित: 7 ग्रामीणों को मिले आवासीय पट्टे, जनसुनवाई में हुआ समस्याओं का समाधान

सलोदरिया (सुमेरपुर /बरकत खान) राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्राम पंचायत सलोदरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीण सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार और तहसीलदार हिमांशु कच्छावा की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। लंबे समय के इंतजार के बाद पुश्तैनी मकानों के पट्टे पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने उपखंड प्रशासन का आभार जताया।

  • 7 को पट्टे और 5 को मिली पशु बीमा पॉलिसी

शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने 7 लाभार्थियों को उनके पुश्तैनी आवासीय मकानों के पट्टे सौंपे। इसके साथ ही 'मंगला पशु बीमा योजना' के तहत 5 पशुपालकों को पॉलिसी के दस्तावेज वितरित किए गए। ग्राम पंचायत द्वारा 5 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृतियां भी जारी की गईं। उपखंड अधिकारी ने शिविर में जनसुनवाई करते हुए विभिन्न विभागों से जुड़े परिवादों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया।

  • शिविर में आए 9 परिवाद, अतिक्रमण हटाने की मांग

शिविर प्रभारी रफीक मोहम्मद ने बताया कि शिविर में कुल 9 परिवाद प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 3, पंचायतीराज के 2, जोधपुर डिस्कॉम के 2, चिकित्सा तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) का 1-1 परिवाद शामिल है। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सलोदरिया को जोड़ने वाली सड़कों के किनारों से बबूल झाड़ियों की कटाई करवाने, सड़क के खतरनाक मोड़ों को चौड़ा करने, हरिजन वास में सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति देने और सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर परिवाद दर्ज कराए।

शिविर में अलग-अलग विभागों द्वारा जनहित के कार्य किए गए:-

  • राजस्व विभाग: 11 नामांतरण खोले गए और 9 खातों का शुद्धिकरण किया गया।
  • चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग: चिकित्सा विभाग ने 217 लोगों का उपचार कर 212 की स्क्रीनिंग की, वहीं आयुर्वेद विभाग द्वारा 53 रोगियों को लाभान्वित किया गया।

  • पशुपालन विभाग: 314 पशुओं का उपचार किया गया और 200 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई।
  • वन व जलदाय विभाग: वन विभाग द्वारा 30 पौधों का वितरण किया गया, जबकि जलदाय विभाग (PHED) ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक स्थान पर पाइप लीकेज को ठीक किया।
  • जागरूकता: शिविर में मौजूद ग्रामीणों को 'ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026' की जानकारी देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर प्रशासक परबत सिंह राणावत, भू-अभिलेख निरीक्षक दशरथ सिंह, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी रामप्रसाद वर्मा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मयंक जैन, ग्राम विकास अधिकारी विक्रम कुमार, कृषि पर्यवेक्षक संजय चौधरी, कनिष्ठ सहायक गणेशराम सोनल, वार्ड पंच चम्पालाल, सोनी बाई, मोहन सिंह, सहकारी समिति उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, पूनम सिंह परमार, हडमत सिंह राजपुरोहित, मुकेश मोदी, रूपाराम देवासी, सकाराम सुथार सहित सलोदरिया, कानपुरा और फतापुरा के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है