मकराना नगर परिषद भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल: शासन सचिव डॉ. सुमित शर्मा ने जताई गहरी चिंता, दिए जांच के निर्देश

Jul 9, 2026 - 19:22
 0
मकराना नगर परिषद भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल: शासन सचिव डॉ. सुमित शर्मा ने जताई गहरी चिंता, दिए जांच के निर्देश

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान सरकार के शासन सचिव, रजिस्ट्रार एवं जिला प्रभारी डॉ. सुमित शर्मा ने गुरुवार को मकराना नगर परिषद परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिविर की व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ-साथ उन्होंने नवनिर्मित नगर परिषद भवन में दिखी दरारों को लेकर कड़ा रुख अपनाया और संबंधित अधिकारियों को अविलंब जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने शहर की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद की नवनिर्मित इमारत, इंदिरा रसोई और रैन बसेरा की दीवारों में आई दरारों का मौके पर अवलोकन कराया।

इन भवनों की बदहाल स्थिति को देखकर डॉ. शर्मा ने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सार्वजनिक भवनों की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने नगर परिषद कार्यालय के सामने बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग रखी। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार से स्वीकृत मकराना कॉलेज को पूर्णतः और स्थायी रूप से संचालित करने की पुरजोर मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कॉलेज का नियमित संचालन शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
शिविर की कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर का उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत देना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, शिविर में आने वाला कोई भी व्यक्ति बिना समस्या के समाधान के वापस नहीं लौटना चाहिए। प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डॉ. शर्मा ने शिविर के दौरान पात्र अभ्यर्थियों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र वितरित किए। नगर परिषद प्रशासन को निर्देश दिए गए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। सभी विभागों को आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ काम करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है