संकेतक और रेडियम पट्टी न होने से डिवाइडर पर चढ़ी कार, बड़ा हादसा टला

Jul 11, 2026 - 19:42
 0
संकेतक और रेडियम पट्टी न होने से डिवाइडर पर चढ़ी कार, बड़ा हादसा टला

बावड़ी (मिश्रीलाल लखारा)। जोधपुर-नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर स्थित सोयला गांव में शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। किसान पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर बने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टिव (रेडियम) पट्टी और संकेतक बोर्ड नहीं होने के कारण नागौर की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार का अगला टायर फट गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

अंधेरे के कारण नहीं दिखा डिवाइडर- प्रत्यक्षदर्शी पंडित बजरंग लाल शर्मा सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में डिवाइडर पर कोई संकेतक या रेडियम पट्टी न होने की वजह से चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया। जोरदार आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, जिससे एक भीषण हादसा होने से रुक गया। बाद में सूचना मिलने पर क्रेन की मदद से कार को डिवाइडर से हटाकर रास्ता साफ कराया गया।

हर समय बना रहता है दुर्घटना का खतरा, ग्रामीणों में रोष - स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और संकेतक न होने के कारण यह जगह 'ब्लैक स्पॉट' बनती जा रही है और यहाँ हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे मार्ग पर जल्द से जल्द पर्याप्त रेडियम पट्टियां और संकेतक बोर्ड लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है