महिला समूह का वार्षिक लहरिया उत्सव कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Jul 9, 2026 - 19:54
 0
महिला समूह का वार्षिक लहरिया उत्सव कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

जयपुर (कमलेश जैन) मुनिसंघ वैय्यावृत्ति महिला समूह द्वारा  7 जुलाई मंगलवार को गायत्री नगर जैन मंदिर परिसर में वार्षिक लहरिया उत्सव  कार्यक्रम का आयोजन बडे ही उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।मुख्य संयोजिका प्रमिला शाह ने मंगलाचरण के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की, कार्यक्रम  के अतिथि अनीता  बडजात्या, सुशीला काला, कमला बिलाला, हेमलता जैन मैना देवी सोगानी ‌अंजू  जैन, अमिता  जैन, संगीता जैन, सुनीला झांझरी, लीला सौगाणी, चन्द्रकान्ता जैन, निशा जैन, संगीता अजमेरा, नेहा कटारिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर भगवान के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित किया। 
सभी अतिथियों का स्वागत, अभिनन्दन  महिला समूह की संयोजिकाओं द्वारा तिलक, माला,  दुपट्टा, पगडी पहनाकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में नृत्य आज की ज्वलन्त समस्या पर शिक्षाप्रद नाटक, हास्य नाटिका . हाऊजी  खेल कूद कर कार्यक्रम को रोचक बनाया।  स्थानीय महिलाओं द्वारा लहरिया से सम्बंधित लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी गईं जिसे उपस्थित महिलाओं द्वारा सराहा गया।
संयोजिका प्रमिला शाह ने अपने इस महिला समूह की कार्यगति  से सभी को अवगत कराया और समूह में नई महिलाओं को जुडने के लिये  अपील करते हुए कहा कि अपने पुण्य में प्रतिदिन वृद्धि करनी है, तो समूह की सदस्यता ग्रहण करें  और सामाजिक स्तर पर मानव सेवा,  गुरुओं की सेवा, जीवदया आदि धार्मिक व सामाजिक कार्यो को करने का नवीन महिलाओं को जो महिला समूह से जुडीं उनको संकल्प दिलाया गया। अन्त में  संयोजिका लता सोगानी व संगीता छाबडा ने  सभी का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है