हलैना में डॉ.भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा खण्डित; पडौसी गांव आजादपुरा व पीली में भी हो गई प्रतिमा खण्डित

Jul 11, 2026 - 20:12
 0
हलैना में डॉ.भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा खण्डित; पडौसी गांव आजादपुरा व पीली में भी हो गई प्रतिमा खण्डित

हलैना, (विष्णु मित्तल) डॉ0भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की हलैना थाना क्षेत्र के गांव आजादपुरा एवं नदबई थाना के गांव पीली में अज्ञात लोगों के द्वारा खण्डित किए जाने के बाद कस्वा हलैना में डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा खण्डित कर दी,जिस पर सर्वसमाज में रोष व्याप्त है और प्रशासन व पुलिस में खलबली मच हुई है। ग्राम पंचायत हलैना के प्रशासक सरपचं दीपेश कुमार ने बताया कि हलैना-वैर सडक मार्ग स्थित कस्वा हलैना में अज्ञात लोगों के द्वारा संविधान के जनक एवं भारत रत्न प्राप्त डॉ0भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा खण्डित कर दी,खण्डित प्रतिमा को देख जाटव समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने नाराजी प्रकट की।

उन्होने बताया कि प्रतिमा की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को दी,सूचना पर बयाना के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक हरिराम कुमावत एवं हलैना थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह मय जाप्ता के आए और उन्होने घटना स्थल का निरीक्षण कर जाटव समाज सहित कस्वा के गणमान्य नागरिकों से वार्ता करते हुए शान्ति एवं भाईचारा कायम रखने की अपील की। उन्होने बताया कि गत दिनों हलैना थाना क्षेत्र के गांव आजादपुरा एवं नदबई थाना के गांव पीली में भी डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमाए खण्डित कर दी गई। 

वैर के कार्यवाहक एएसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में कस्वा हलैना में अज्ञात लोगों के द्वारा खण्डित की गई डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा की जांच जारी है और उक्त प्रकरण का मामला थाना में दर्ज हो चुका है। थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतिमा के खण्डित का मामला दर्ज कर लिया गया,जल्द ही प्रकरण का खुलासा होगा। युवा जाटव समाज के नेता दिलीप सिंह जाटव ने बताया कि कस्वा हलैना,आजादपुरा एवं पीली गांव में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाएं खण्डित होना सर्व समाज को कलंकित करता है। ऐसी घटनाओं ने समाज में माहौल खराब होता है। उक्त प्रकरण का पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया हैं। हमारी केवल अपराधियों की पहचान कर पकडना और खण्डित प्रतिमाओं के स्थान पर दूसरी प्रतिमाएं लगवाना मांग है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है