132 केवी ग्रिड पर होगा आवश्यक मरम्मत कार्य; गोविन्दगढ़ व नसवारी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Jun 24, 2026 - 19:35
Jun 24, 2026 - 19:37
 0
132 केवी ग्रिड पर होगा आवश्यक मरम्मत कार्य; गोविन्दगढ़ व नसवारी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

​गोविन्दगढ़ (अलवर) जयपुर डिस्कॉम के गोविन्दगढ़ कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक सूचना के अनुसार, 132 केवी नसवारी ग्रिड सब-स्टेशन पर आवश्यक तकनीकी सुधार व रखरखाव कार्य किए जाने के कारण कल यानी गुरुवार, 25 जून 2026 को क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
​कनिष्ठ अभियंता (प्रचालन एवं संधारण) ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद (शटडाउन) रखी जाएगी।
​ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित:
इस मुख्य शटडाउन के कारण इससे जुड़े 33/11 केवी उपकेन्द्र गोविन्दगढ़, नसवारी, मालपुर, न्याणा और भैंसडावत से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली साढ़े तीन घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेगी।
​विभाग की अपील:
विद्युत विभाग ने क्षेत्र के आम नागरिकों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस कटौती को ध्यान में रखते हुए सुबह 11:30 बजे से पहले ही अपने पानी व बिजली से जुड़े सभी आवश्यक कार्य समय रहते पूर्ण कर लें, ताकि शटडाउन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है