किसानों के लिए सार्थक सिद्ध हो रहा है सुशासन सप्ताह; कुरेबंदी की समस्या दूर होने से किसानों का मिलेगा योजनाओं का लाभ

Dec 22, 2025 - 01:50
 0
किसानों के लिए सार्थक सिद्ध हो रहा है सुशासन सप्ताह; कुरेबंदी की समस्या दूर होने से किसानों का मिलेगा योजनाओं का लाभ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। सुशासन सप्ताह की मंशा को साकार करने के लिये राज्य सरकार द्वारा दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आयोजित किये जा रहे ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में किसानों की वर्षों पुरानी समस्याऐं एक दिवस में दूर होने से अभियान सार्थक बन रहे हैं।
नदबई तहसील की ग्राम पंचायत खटोटी में आयोजित शिविर में बुढवारी निवासी फूलसिंह पुत्र ख्यालीराम जाट की कुरेबंदी होने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने के साथ ही परिवार में चली आ रही कटुता भी दूर हो गई। किसान फूलसिंह ने पीढी दर पीढी चली आ रही राजस्व भूमि के कुरेबन्दी समस्या को दूर करने के लिये गिरदावर एवं पटवारी से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह के दौरान शिविर आयोजित किया जायेगा उसमें सभी काश्तकार मिलकर सहमति से कुरेबंदी की समस्या का समाधान करा सकते हैं।
किसान फूलसिंह ने परिजनों को कुरेबंदी समस्या दूर करने के लिये घर बैठे आयोजित किये जा रहे शिविर की जानकारी दी तथा आपसी सहमति से भूमि का बंटवारा करने के लिये सभी परिजनों को तैयार किया। ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में अधिकारियों की समझाइश पर कुरेबंदी करते हुये परिवार के सभी सदस्यों के नाम बंटवारा सफलतापूर्वक किया गया। सभी सहखातेदारों ने वर्षाें पुरानी समस्या दूर होने पर सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। 
अब सभी सहखातेदार कुरेबंदी की समस्या दूर होने पर अपनी भूमि पर कृषि विभाग की अनुदान योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं राजस्व विभाग की अन्य योजनाओं का भी प्रत्येक काश्तकार को समय पर लाभ मिल सकेगा। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है