भरतपुर में भू प्रबंध विभाग के प्रदीप सिंह पटवारी व दिगम्बर सिंह पटवारी को 30000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Jul 10, 2026 - 19:26
 0
भरतपुर में भू प्रबंध विभाग  के प्रदीप सिंह पटवारी व दिगम्बर सिंह पटवारी को 30000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर,( विष्णु मित्तल) एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए प्रदीप सिंह पटवारी व दिगम्बर सिंह पटवारी भू प्रबंध विभाग भरतपुर को 30,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी एवं परिवादी के परिवारजनों कृषि भूमि की पूर्व में की गई नाप की निशांदेही करने की एवज में उक्त पटवारीगण 50,000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहे हैं।

जिस पर एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक  ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एसीबी चौकी भरतपुर के अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपीगण प्रदीप सिंह पटवारी व दिगम्बर सिंह पटवारी भू प्रबंध विभाग भरतपुर को 30,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडा गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक श्रीमती एस परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9413502834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है