बाईपास केवल सड़क नहीं, बृजनगर की आर्थिक तरक्की का नया मार्ग बनेगा - जवाहर सिंह बेढ़म

Jul 8, 2026 - 16:54
 0
बाईपास केवल सड़क नहीं, बृजनगर की आर्थिक तरक्की का नया मार्ग बनेगा - जवाहर सिंह बेढ़म

60 करोड़ रुपए  की लागत से बनने वाले 9.34 किमी बाईपास का गृह राज्य मंत्री बेढम ने किया शिलान्यास, उप जिला अस्पताल में अपनी  विधायक निधि से स्थापित आधुनिक एक्स-रे मशीन का भी किया लोकार्पण

डीग (नीरज जैन) गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना के निर्माण के माध्यम से विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। आमजन की सुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बृजनगर में बनने वाला बाईपास केवल एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का नया मार्ग साबित होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों का जीवन अधिक सुगम और सुविधाजनक बनेगा।
गृह राज्य मंत्री बेढम बुधवार को बृजनगर में 60 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 9.34 किलोमीटर लंबे बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को राज्य सरकार ने प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद नगर में भारी वाहनों का दबाव काफी कम होगा, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित बनेगी। साथ ही शहर के भीतरी मार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।
उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, नए उद्योगों की स्थापना के अवसर बढ़ेंगे तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। यह परियोजना भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करेगी।

अपने संबोधन में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि राज्य सरकार केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं को भी समान प्राथमिकता के साथ मजबूत कर रही है। इसी उद्देश्य से उन्होंने बृजनगर के उप जिला अस्पताल में विधायक निधि से स्थापित आधुनिक एक्स-रे मशीन का फीता काटकर लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि आधुनिक एक्स-रे मशीन की स्थापना से क्षेत्र के मरीजों को समयबद्ध, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। अब सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की आवश्यक एक्स-रे जांच के लिए मरीजों को अन्य बड़े शहरों या दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।
बेढ़म ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी और प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को आधारभूत सुविधाओं से सशक्त बनाया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है