अतिक्रमण, गंदगी और जलभराव से जूझ रहा बाड़ी शहर; भाजपा नगर अध्यक्ष ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Jun 15, 2026 - 16:51
 0
अतिक्रमण, गंदगी और जलभराव से जूझ रहा बाड़ी शहर; भाजपा नगर अध्यक्ष ने SDM को सौंपा ज्ञापन

बाड़ी (धौलपुर)। बाड़ी शहर में बढ़ती गंदगी, अतिक्रमण, जलभराव और अन्य जनसमस्याओं को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने उपखंड अधिकारी (SDM) बाड़ी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में शहर की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकार स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर लापरवाही के कारण बाड़ी शहर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शहर की गलियों और मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं तथा कई क्षेत्रों में महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। आगामी मानसून को देखते हुए नागरिकों में जलभराव और बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ रही है।

अतिक्रमण के मुद्दे पर ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में ग्राम धनौरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री के समक्ष भी शिकायत रखी गई थी। उस समय संबंधित अधिकारियों द्वारा आठ दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आरोप है कि सब्जी मंडी चौराहे से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों तक अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे अस्थायी दुकानों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है तथा आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में शहर के हौद क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई जलभराव की समस्या का भी उल्लेख किया गया है। दावा किया गया है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। मानसून के दौरान स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है।

इसके अलावा वामनी नदी में नालों के माध्यम से शहर का गंदा पानी छोड़े जाने पर भी चिंता व्यक्त की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व रखने वाली इस नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए गंदे पानी का प्रवाह तुरंत रोका जाना चाहिए।

भाजपा नगर अध्यक्ष ने शहर की टूटी-फूटी और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है तथा आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनहित में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है