नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग सख्त, दुकानों और गोदामों पर औचक छापेमारी; लाइसेंस निलंबित, विक्रेताओं में हड़कंप

Jul 11, 2026 - 19:37
 0
नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग सख्त, दुकानों और गोदामों पर औचक छापेमारी; लाइसेंस निलंबित, विक्रेताओं में हड़कंप

वैर भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत कृषि विभाग ने नियमों की अवहेलना करने वाले कृषि आदान विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मैसर्स अशोक खाद बीज भंडार, हतीजर, वैर का उर्वरक प्राधिकार पत्र (लाइसेंस संख्या 381/Agri/2015) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अधिसूचित प्राधिकारी एवं संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद भरतपुर राधेश्याम मीना ने उर्वरक निरीक्षक एवं सहायक निदेशक कृषि (विस्तार), बयाना की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की। जांच में विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बिक्री, दुकान पर स्टॉक एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करना, किसानों को बिक्री का बिल जारी नहीं करना तथा स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराना एवं स्टॉक की जानकारी नहीं देना जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिन्हें उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के विभिन्न प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया। आदेश के अनुसार संबंधित विक्रेता को निर्देश दिए गए हैं कि वह आदेश जारी होने की तिथि से सात दिवस के भीतर अपना पक्ष अधिसूचित प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करे।

इधर, बयाना उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल के नेतृत्व में कृषि विभाग के सहायक निदेशक हरभान सिंह तथा कृषि अधिकारी मुनीम सिंह गुर्जर ने बयाना कस्बे में कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों एवं गोदामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उर्वरकों के स्टॉक, अभिलेखों, मूल्य सूची, बिक्री व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को उर्वरक नियंत्रण आदेश के प्रावधानों की शत-प्रतिशत पालना करने तथा किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने, बिल जारी करने और सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है