शिकायतों के बावजूद नहीं खुला रास्ता, पीड़ित ग्रामीण ने कलेक्टर से लगाई गुहार, घर के सामने जलभराव और रास्ता अवरुद्ध होने से परिवार परेशान

Jun 12, 2026 - 19:22
 0
शिकायतों के बावजूद नहीं खुला रास्ता, पीड़ित ग्रामीण ने कलेक्टर से लगाई गुहार,  घर के सामने जलभराव और रास्ता अवरुद्ध होने से परिवार परेशान

बाड़ी/धौलपुर (नाहर सिंह मीना) तहसील बाड़ी के ग्राम खानपुर मीणा में प्रशासनिक अनदेखी के चलते एक परिवार का जीना मुहाल हो गया है। घर के सामने गंदे पानी के भराव और मुख्य रास्ता अवरुद्ध होने से परेशान एक पीड़ित ग्रामीण ने जिला कलेक्टर धौलपुर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

  • घर से बाहर निकलना हुआ दूभर

कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में ग्राम खानपुर मीणा निवासी प्रार्थी अमृतलाल मीणा ने बताया कि उसके घर के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे पूरे परिवार का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। अमृतलाल का आरोप है कि कुछ रसूखदार लोगों ने आपसी रंजिश व द्वेषवश मुख्य रास्ते में रुकावट पैदा कर दी है, जिससे गंदे पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है और स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।

  • दैनिक जीवन प्रभावित, पूर्व की शिकायतें बेअसर

पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि इस समस्या के समाधान और रास्ता खुलवाने के लिए पूर्व में भी संबंधित ब्लॉक व तहसील स्तर के अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया गया था, लेकिन अधिकारियों की शिथिलता के कारण अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। रास्ता बंद होने और कीचड़ जमा होने से परिवार का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और बच्चों व बुजुर्गों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • नाली निर्माण और रास्ता खुलवाने की मांग

अमृतलाल मीणा सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण करवाया जाए, अवैध रूप से अवरुद्ध किए गए रास्ते को तुरंत खुलवाया जाए तथा गंदे पानी की स्थाई निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि मानसून सिर पर है, यदि समय रहते इस जलभराव और बंद रास्ते की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बरसात के मौसम में महामारी फैलने और हालात काबू से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................