दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह की पहल: विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु विशाल जनसुनवाई आयोजित

Jul 11, 2026 - 19:40
 0
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह की पहल: विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु विशाल जनसुनवाई आयोजित

बदायूं/यूपी (अभिषेक वर्मा) दातागंज विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया की विशेष पहल पर दिन शनिवार को दातागंज ब्लॉक परिसर में विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु एक विशाल जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में न केवल बदायूं, बल्कि शाहजहांपुर और बरेली जनपद के मंडल स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जो क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्याओं को दूर करने के लिए गंभीर प्रयास दर्शाते हैं। सुबह से ही जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 

इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में अनियमितता, ट्रांसफॉर्मर की कमी या खराबी, जर्जर तारों के टूटने, लो-वोल्टेज, गलत बिजली बिल, नए विद्युत कनेक्शन में देरी, बार-बार होने वाले फाल्ट, बिजली पोल की कमी और लाइन शिफ्टिंग जैसी विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। विधायक राजीव कुमार सिंह की प्रतिबद्धता। 
जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों को निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।  उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश के मुख्य सचिव से इस विषय में चर्चा की थी और उन्हीं के निर्देश पर बरेली के चीफ, बदायूं के एक्सईएन और एसडीओ स्तर के अधिकारी यहां जनसुनवाई के लिए आए हैं। मुख्य अभियंता ई. राघवेंद्र ने दिया समाधान का आश्वासन दिया है। जनसुनवाई में उपस्थित मुख्य अभियंता विद्युत विभाग ई. राघवेंद्र (बरेली द्वितीय) ने समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से बताया। 

उन्होंने कहा कि जर्जर लाइनों के लिए इस्टीमेट तैयार कर विशेष फंड की व्यवस्था की जा रही है,जिससे तार टूटने की घटनाओं पर लगाम लगेगी। कल्याणपुर फीडर के लिए भी 39 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाया गया है ताकि लोड डिवाइड किया जा सके। धान की फसल के दौरान होने वाली लो-वोल्टेज की समस्या के लिए कछला क्षेत्र के गांवों में ट्रांसफॉर्मर पर कैपेसिटर लगा दिए गए हैं। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने सभी समस्याओं को नोट कर लिया है और एक विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि झज्जर तारों के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है और ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। हम चाहते हैं कि इस परेशानी का जल्द से जल्द समाधान हो। आज इस कैंप के लगने से विद्युत समस्याओं के काफी हद तक सॉल्व होने की उम्मीद है। इस  महत्वपूर्ण जनसुनवाई में मुख्य अभियंता विद्युत विभाग ई. राघवेंद्र बरेली द्वितीय, अधीक्षण अभियंता ई. अजय बदायूं, अधीक्षण अभियंता ई. अनुज प्रताप जैतीपुर, अधिशासी अभियंता ई. नागेंद्र सिंह बदायूं द्वितीय, अधिशासी अभियंता ई. के.जी. अग्रवाल जैतीपुर, उपखंड अधिकारी ई. अमित सिंह दातागंज, उपखंड अधिकारी ई. सौरभ परिहार ककराला, उपखंड अधिकारी ई. धर्मेंद्र सिंह कटरा मीरानपुर, उपखंड अधिकारी ई. रमेश कुमार अलीगंज, उपखंड अधिकारी ई. रामेश भमौरा, उपखंड अधिकारी ई. धर्मेंद्र सिंह जैतीपुर, जूनियर इंजीनियर आर.के. श्रीवास्तव उसहैत, जूनियर इंजीनियर मुनेन्द्र पाल सिंह उसावां, जूनियर इंजीनियर ई. बालकृष्ण प्रजापति म्याऊँ, जूनियर इंजीनियर अजीत कुमार जैतीपुर, जे.ई. विजय प्रताप भमौरा, टीजीटी विनोद कुमार जैतीपुर, लाइनमैन मुखपाल गढ़िया रंगीन सहित विद्युत विभाग के कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है