पिछोला झील के ऊपर थमी सांसें: तेज हवा से जिप लाइन के बीच फंसे गुजरात के पर्यटक, ढाई मिनट में सुरक्षित रेस्क्यू

Jun 18, 2026 - 19:12
 0
पिछोला झील के ऊपर थमी सांसें: तेज हवा से जिप लाइन के बीच फंसे गुजरात के पर्यटक, ढाई मिनट में सुरक्षित रेस्क्यू

उदयपुर (राजस्थान) झीलों की नगरी उदयपुर में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पिछोला झील किनारे दूधतलाई स्थित जिप लाइन राइड के दौरान अचानक बदले मौसम और तेज हवा के कारण गुजरात से आए दो पर्यटक बीच हवा में ही फंस गए। झील से सैकड़ों फीट ऊपर रस्सी पर लटके पर्यटक घबरा गए और जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। हालांकि, वहां तैनात रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज ढाई मिनट में दोनों पर्यटकों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • 630 मीटर की राइड, गंतव्य से महज 20 मीटर पहले थमी रफ्तार

जिप लाइन के संचालक शरद अग्रवाल ने बताया कि दीनदयाल पार्क से माणिक्यलाल वर्मा पार्क के बीच करीब 630 मीटर लंबी जिप लाइन राइड संचालित की जाती है। इस सफर को पूरा करने में सामान्यतः केवल 45 सेकंड का समय लगता है।

बुधवार शाम करीब 6 बजे गुजरात से उदयपुर घूमने आए चार दोस्तों (सुनील, अल्पेश, ऋत्विक और सुमित) का एक ग्रुप यहां राइड के लिए पहुंचा था। दो-दो के समूह में दोस्त जिप लाइन पर सवार हुए। पहला ग्रुप जब दूसरे छोर (माणिक्यलाल वर्मा पार्क) से महज 20 मीटर की दूरी पर था, तभी अचानक तेज विपरीत हवाएं चलने लगीं। हवा के भारी दबाव के कारण जिप लाइन की गति रुक गई और दोनों दोस्त बीच में ही अटक गए।

शरद अग्रवाल, जिप लाइन संचालक का कहना है कि- "अचानक मौसम बदलने और तेज हवा के कारण पर्यटक बीच में रुके थे। हमारी टीम ऐसी परिस्थितियों के लिए हमेशा अलर्ट रहती है। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ढाई मिनट के भीतर दोनों को दीनदयाल पार्क वाले पॉइंट पर सुरक्षित वापस ला दिया।"

सुरक्षा पुख्ता: मीडिया टीम के सामने हुई लाइव मॉकड्रिल

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची मीडिया टीम के सामने संचालक ने बाकायदा लाइव मॉकड्रिल करके दिखाई। इस दौरान दिखाया गया कि किस तरह राइडर को सुरक्षित बेल्ट और हार्नेस के साथ हवा में भेजा जाता है और यदि विपरीत परिस्थितियों में कोई पर्यटक बीच में फंस जाए, तो रेस्क्यू टीम बिना समय गंवाए आधुनिक उपकरणों की मदद से उस तक पहुंचती है और सुरक्षित बेस पॉइंट पर वापस लेकर आती है। प्रशासन ने भी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर संचालकों को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................